अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान परशुराम का पूजन

Sunday, April 19, 2026 - 20:39
0
अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान परशुराम का पूजन

मथुरा (आरएनआई) अक्षय तृतीया पर्व पर हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा अंतापाड़ा स्थित श्रीकृष्ण काली मंदिर पर भगवान परशुराम का पूजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर सेवायत पं. मनीष शर्मा द्वारा समाज बन्धुओं के साथ भगवान परशुराम के चित्रपट पर पुष्पमाला एवं चंदन आदि अर्पण किया तत्पश्चात भगवान परशुराम को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया । भगवान परशुराम की पूजा के उपरान्त सभी समाज बंधुओ द्वारा समाज के उत्थान के लिए विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में पंडित मनीष शर्मा अरुण शर्मा योगेश शर्मा मनोज शर्मा गोपाल शर्मा, नंदू शर्मा भानु प्रकाश शर्मा वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा, कमल शर्मा , जितेश शर्मा, तुषार शर्मा, पार्थ शर्मा, सुशांत शर्मा, निशांत शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User