कैंसर पीड़ित पति के इलाज और गर्भ में पल रहे बच्चे को बचाने की गुहार, बदायूं में इंसाफ के लिए थाने पहुंची गर्भवती महिला

Monday, May 11, 2026 - 15:30
Updated: 3 months ago
0

बदायूं में एक गर्भवती महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके कैंसर पीड़ित पति का इलाज मायके पक्ष करा रहा है, जबकि ससुराल वाले इलाज में सहयोग करने के बजाय उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने मारपीट कर घर से निकालने और स्त्रीधन हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मामला बदायूं शहर कोतवाली क्षेत्र की लालपुल चौकी इलाके स्थित रजा कालोनी का है। यहां रहने वाली मुन्नी बेगम ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति शब्बू कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली में चल रहा है।

महिला का आरोप है कि उसके मायके वाले इलाज का खर्च उठा रहे हैं, लेकिन ससुराल पक्ष इलाज में कोई मदद नहीं कर रहा। उल्टा ननद, देवर और अन्य रिश्तेदार उस पर पति को मारने के आरोप लगाकर लगातार प्रताड़ित करते हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि नौ मई की रात इलाज को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की गई। महिला का कहना है कि वह सात माह की गर्भवती है और आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका स्त्रीधन ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में ले रखा है ताकि वह उसे बेचकर पति का इलाज न करा सके। पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई और स्त्रीधन वापस दिलाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामले में अभी तक कोई जांच या कार्रवाई शुरू नहीं की है जहां शिकायत के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

पीड़ित महिला मुन्नी बेगम 

विसुअल : पीड़ित महिला के वीडियो शिकायती पत्र लिए हुए, पति के कैंसर के अभिलेख, थाना कोतवाली के वीडियो

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User