बदायूं में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, मालिक समेत तीन लोग घायल; हालत नाजुक

Sunday, September 20, 2026 - 20:24
0
बदायूं में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, मालिक समेत तीन लोग घायल; हालत नाजुक

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नसीर गांव में रविवार शाम निर्माणाधीन मकान की शटरिंग अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। शटरिंग के मलबे के नीचे मकान मालिक समेत तीन लोग दब गए। ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

नौगवां नसीर गांव निवासी पन्नालाल यादव उर्फ दलवीर के निर्माणाधीन मकान में रविवार शाम लेंटर डाला जा रहा था। करीब साढ़े पांच बजे अचानक शटरिंग गिर गई। हादसे के दौरान पन्नालाल (25), चंद्रभान (30) और मदनापुर गांव निवासी अवनीश (27) मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव के दौरान मलबा हटाकर पन्नालाल और चंद्रभान को बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम जारी रखा गया और अवनीश को भी बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम और सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User