कलेक्‍टर द्वारा जनुसनवाई के दौरान विभिन्‍न समस्‍या संबंधी आवेदनों का किया निराकरण

Tuesday, April 22, 2025 - 19:20
Updated: 1 year ago
0
कलेक्‍टर द्वारा जनुसनवाई के दौरान विभिन्‍न समस्‍या संबंधी आवेदनों का किया निराकरण

गुना (आरएनआई) जिला कलेक्‍ट्रेट में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा विभिन्‍न नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्‍याओं को जाना एवं उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। आज इस दौरान नागरिकों की विभिन्‍न समस्‍याओं से संबंधित 208 आवेदन प्राप्‍त हुए। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक दुबे, संयुक्त कलेक्टर संजीव खेमरिया,  अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जिया फातिमा एवं सुश्री मंजुषा खत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। रेडक्रॉस के माध्यम से 04 आवेदकों को 40 हजार रूपये प्रदान की आर्थिक सहायता
 
आज आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री कन्याल ने विभिन्‍न आवेदकों को आर्थिक सहायता राशि से संबंधित चैक वितरित किये। इस दौरान आवेदक  चरणसिंह पुत्र गंगाराम अहिरवार निवासी ग्राम पिपरिया को पेट की बीमारी के इलाज के लिए,  रामभरोसा कोरी पुत्र पूरनचन्‍द कोरी को बीमारी उपचार के लिये, भूरिया आदिवासी निवासी ग्राम हिनोतिया को बेटी के इलाज के लिये तथा नेपाल सिंह रजक पुत्र निरपत रजक निवासी ग्राम विनायक खेड़ी को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 10-10  हजार रुपये के मान से कुल 40 हजार रूपये के आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किये।
 
जनसुनवाई में नागरिकों को प्रदान की जा रही हैं स्वास्थ्य एवं आधार कार्ड संबंधी सुविधाएं
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने, नेत्र परीक्षण, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की जानकारी और आधार कार्ड हेल्प डेस्क लगाई गई, जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया। यह सुविधा प्रति मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान नागरिकों के लिए उपलब्‍ध करायी गई हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User