नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त, राघौगढ़ में 10 किसानों पर 30 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित

Tuesday, April 22, 2025 - 19:20
Updated: 1 year ago
0

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार द्वारा नरवाई जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जारी सख्त दिशा-निर्देशों के तहत जिले में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आदेशों के अंतर्गत नरवाई में आग लगाने वालों पर जुर्माना अधिरोपित किया जा रहा हैं। 

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ विकास कुमार आनंद द्वारा राघौगढ क्षेत्र में नरवाई जलाने के 10 प्रकरणों में 30 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित करने की पहली कार्यवाही की गई। 

जारी आदेशानुसार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राघौगढ़ के द्वारा अवगत कराया गया कि राजस्व पटवारी एंव कृषि विस्तार अधिकारी को टीम द्वारा तहसील राघौगढ के ग्राम नांदनेर के 03किसान, ग्राम महू एवं बॉसखेडी के 01-01 किसान, ग्राम खेजड़ा के 02 किसान, ग्राम डोबा के 02 किसान तथा ग्राम लक्ष्‍मणपुरा के 01 किसान पर  कुल 10 प्रकरणों में 30 हजार रुपये को जुर्माना लगाया गया हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User