डिप्टी कलेक्टर सुश्री मंजुषा खत्री को अपने कार्य के साथ-साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद गुना का सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

Tuesday, April 22, 2025 - 19:19
Updated: 1 year ago
0
डिप्टी कलेक्टर सुश्री मंजुषा खत्री को अपने कार्य के साथ-साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद गुना का सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

गुना (आरएनआई) कलेक्टर जिला गुना के पत्र अनुसार तेज सिंह यादव, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण, जिला गुना मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला गुना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने का अनुरोध किया गया है।

 इसे दृष्टिगत रखते हुए आयुक्‍त ग्‍वालियर संभाग ग्‍वालियर मनोज खत्री द्वारा तेज सिंह यादव, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण गुना को मुख्य नगर पालिका अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए इनके स्थान पर सुश्री मंजुषा खत्री, डिप्टी कलेक्टर, जिला गुना को अपने कार्य के साथ-साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद गुना का अतिरिक्त प्रभार अन्य आगामी आदेश तक सौंपने संबंधी आदेश जारी किये गये हैं। जारी आदेशानुसार डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री खत्री द्वारा आज सीएमओ गुना का पदभार ग्रहण कर लिया गया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User