कलेक्टर ने हृदय अभियान की जानकारी दी: श्री 108 सुधासागर जी महाराज से कुपोषण उन्मूलन में सहयोग का आग्रह

Friday, November 14, 2025 - 18:15
Updated: 10 months ago
0

अशोकनगर (आरएनआई) राष्‍ट्रसंत श्रमण शिरोमणि निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज को कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह द्वारा जिला प्रशासन अशोकनगर द्वारा जिले को कुपोषण से मुक्त हेतु चलाये जा रहे ह्दय अभियान के संबंध में विस्‍तार से  जानकारी दी गई। उन्‍होंने बताया कि कुपोषण से बच्‍चों को बाहर निकालने के लिए दूध एवं गर्म पानी के साथ मोरिंगा पाउडर पिलाया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि प्रथम चरण में अभियान के तहत 10 हजार बच्‍चों का चिन्‍हाकंन किया गया। जिसमें  06 हजार बच्‍चे कुपोषण से सामान्‍य स्थिति में आ चुके है। इसी प्रकार अगले चरण में कुपोषित बच्‍चों का चिन्‍हाकंन कर कुपो‍षण से बाहर निकाला जायेगा। उन्‍होंने श्री 108 सुधासागर जी महाराज से इस अभियान में आवश्‍यक सहयोग की मांग की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User