बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया—‘हमारा विजन देखकर जनता ने दिया भारी जनादेश’

Nov 14, 2025 - 18:22
 0  54
बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया—‘हमारा विजन देखकर जनता ने दिया भारी जनादेश’

नई दिल्ली (आरएनआई)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिल रही ऐतिहासिक बढ़त के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए इस जनादेश को “सुशासन और विकास की जीत” बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के सहयोगी दलों—चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी—को इस बड़े राजनीतिक विजय पर बधाई दी।

आठ घंटे की मतगणना के बाद तस्वीर स्पष्ट हो चुकी है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा से पहले ही एक्स हैंडल पर लगातार पोस्ट करते हुए जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, “मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास एजेंडे को रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने इस जीत को एनडीए के विकास मॉडल की स्वीकृति बताया। पीएम मोदी के अनुसार, “एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन पर भरोसा जताते हुए भारी बहुमत दिया है। मैं नीतीश कुमार जी और एनडीए के सहयोगी—चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी—को इस जबरदस्त जीत की हार्दिक बधाई देता हूं।”

प्रधानमंत्री ने आने वाले वर्षों में बिहार के विकास को नई गति देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे, संस्कृति, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए और अधिक तेज़ी से काम करेगी।
“हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिलें,” मोदी ने लिखा।

एनडीए की इस जीत से बिहार में एक बार फिर राजनीतिक स्थिरता और विकास के एजेंडे को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.