आवास योजना में निगमकर्मियों के निकले आवास: दो सस्पेंड, निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Monday, October 13, 2025 - 23:45
Updated: 11 months ago
0

सागर (आरएनआई) राजीव गांधी आवास योजना के तहत बने  आवासों में अवैध रूप से अनेक किरायेदार रह रहे है। इसमें नगर निगम के कर्मचारियो ने आवास लेकर किराए पर दे दिए। नगर निगम प्रशासन ने आज इनका निरीक्षण किया तो यह खुलासा हुआ। कमिश्नर ने दो कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए है। 

सागर के बाघराज वार्ड स्थित छत्रसाल नगर कॉलोनी में गरीब परिवारों को पक्का आवास देने के लिए  बनाए गए 1248 केआवासों में अवैध रूप से कब्जा करने, आवासों को किराए पर देने व आवासों को अनाधिकृत रूप से विकय करने की शिकायते मिली थी। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम के अधिकारियों एवं  पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी ब्लाकों की जांच कर रहवासियों से चर्चा की तथा उनके आधिपत्य संबंधी दस्तावेजों का अवलोकन किया। 

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के #टैक्स कलेक्टर #शिवकुमार प्यासी के ए-3 ब्लाक में 4 एवं बी-3 ब्लॉक में एक आवास कुल 5 आवास एवं सफाई दरोगा गोपाल रैकवार का एच- 23 ब्लाक  में एक आवास पाया गया, उक्त आवासों को किराए पर दिये गए हैं। निगमायुक्त द्वारा दोनों कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए । निगम कमिश्नर ने  सभी किराएदारों से कहा कि अब किसी भी व्यक्ति को किराए की राशि न दें, क्योंकि यह नगर निगम की संपत्ति है अगर किसी ने अवैध रूप से कब्जा किया है तो उसकी सूचना भी दें तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User