अशोकनगर में गेहूं उपार्जन व्यवस्थाओं की समीक्षा, किसानों को हर सुविधा देने के निर्देश
कलेक्ट्रेट अशोकनगर में आज समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में पूर्व सांसद और नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष डॉ केपी यादव ने उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, बारदाने की उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था, भंडारण एवं किसानों को भुगतान की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं समय-सीमा में संपन्न कराए जाएं तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उपार्जन केन्द्रों पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर 6 सत्यापित तौल कांटे संचालित किए जाने एवं उपार्जन संबंधी सूचनाओं के बैनर लगाए जाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन, खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परिवहन एवं भंडारण एजेंसियों को समन्वय बनाकर समय पर अनाज उठाव सुनिश्चित करने तथा शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर डी एन सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, नागरिक आपूर्ति निगम, कृषि, विपणन संघ, सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, समिति प्रबंधक एवं उपार्जन कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)