भारत में तैयार 'दिव्यास्त्र एमके3' ने भरी सफल उड़ान, जेट इंजन से चलता है ड्रोन; जानें खासियत
भारत में विकसित जेट इंजन से संचालित ड्रोन 'दिव्यास्त्र एमके3' ने सफल उड़ान भरी है। कावा यूएवी प्राइवेट लिमिटेड (हॉवरइट) की ओर से इसका परीक्षण किया गया। कंपनी के मुताबिक, यह अगली पीढ़ी की मानवरहित हवाई प्रणाली है, जिसे पूरी तरह भारत में विकसित किया गया है।
कंपनी ने बताया कि 'दिव्यास्त्र एमके3' जेट इंजन से संचालित होता है और इसे निर्धारित लक्ष्यों पर सटीक हमला करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसकी तकनीक और निर्माण क्षमता को देश में ही विकसित किए जाने का दावा किया गया है।
कंपनी के सह-संस्थापकों ने कहा कि यह महज एक परीक्षण उड़ान नहीं, बल्कि भारत की स्वदेशी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन है। उनके मुताबिक, देश ने बड़े स्तर पर तेजी से जेट इंजन से चलने वाली सटीक हमला करने वाली प्रणाली को विकसित और उड़ाने की क्षमता साबित की है।
कंपनी ने 'दिव्यास्त्र एमके3' को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)