गुरुग्राम में तड़के चार बजे एनकाउंटर, वांछित गौतस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी की मौत
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में बृहस्पतिवार तड़के नूंह क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की मौत हो गई। मुठभेड़ सुबह करीब चार बजे सोहना क्षेत्र के सिलानी गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, शाहिद गौतस्करी और एटीएम मशीन उखाड़ने जैसी वारदातों में वांछित था। उसके खिलाफ 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, नूंह क्राइम ब्रांच की टीम शाहिद का पीछा कर रही थी। पीछा करते हुए टीम गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र तक पहुंची, जहां सिलानी गांव के पास पुलिस ने उसे घेर लिया। इस दौरान मुठभेड़ हुई और गोली लगने से शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
शाहिद उर्फ आडवाणी नूंह जिले के तावड़ू क्षेत्र के खरखड़ी गांव का निवासी था। पुलिस के अनुसार, वह वर्ष 2018 में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। उस पर गौतस्करी और एटीएम मशीनों को उखाड़ने सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप थे।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)