ईद मिलादुन्नबी पर बरेली में दो दिन डायवर्जन, भारी वाहनों और रोडवेज बसों के बदले रूट

Sunday, August 23, 2026 - 17:40
0
ईद मिलादुन्नबी पर बरेली में दो दिन डायवर्जन, भारी वाहनों और रोडवेज बसों के बदले रूट

बरेली में ईद मिलादुन्नबी और शराफत मियां उर्स के जुलूस को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 25 अगस्त शाम छह बजे से 26 अगस्त की रात तक लागू रहेगी। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों के आवागमन में बदलाव किया गया है।

मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, ईसाइयों की पुलिया, वियावान कोठी, ऑफिसर्स मैस तिराहा और सैटेलाइट तिराहा से शहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। रामगंगा तिराहा से चौपला की ओर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाले लखनऊ जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा से विलवा, विलयधाम और इन्वर्टिस होकर जा सकेंगे। वापसी में भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।

बदायूं जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी रूट बदला गया है। दिल्ली, नैनीताल और पीलीभीत रोड से आने वाले वाहन बड़े बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर और बुखारा मोड़ होकर बदायूं जा सकेंगे।

रोडवेज बसों के लिए भी बदला रूट

दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, 100 फुटा पूर्वी और सुरेश शर्मा नगर होते हुए सैटेलाइट बस स्टैंड पहुंचेंगी।

नैनीताल रोड से आने वाली बसें डेलापीर तिराहा, 100 फुटा पूर्वी और सुरेश शर्मा नगर होकर सैटेलाइट पहुंचेंगी। पीलीभीत रोड से आने वाली बसें भी 100 फुटा पूर्वी और सुरेश शर्मा नगर होते हुए सैटेलाइट बस स्टैंड जाएंगी।

बरेली से बदायूं की ओर जाने वाली और वहां से आने वाली बसें वियावान कोठी, ऑफिसर्स मैस तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहा होकर संचालित होंगी। यातायात पुलिस ने लोगों से असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User