राहुल गांधी बने ‘रियल लाइफ बैटमैन’, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गांधी को ‘रियल लाइफ बैटमैन’ बताते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तुलना मशहूर काल्पनिक सुपरहीरो बैटमैन से की गई है।
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगाए गए इन पोस्टरों ने वहां से गुजर रहे लोगों का ध्यान खींचा। पोस्टरों के जरिए राहुल गांधी को एक अलग अंदाज में पेश किया गया है।
फिलहाल इन पोस्टरों को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है कि इन्हें किसने लगाया और इनके पीछे क्या उद्देश्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)