मथुरा में दर्दनाक हादसा, मसानी लिंक रोड पर विंगस्टन होटल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से मजदूर की मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मसानी लिंक रोड पर स्थित विंगस्टन होटल की निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल शनिवार को अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान पास में काम कर रहे मजदूर मलबे की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस व राहत बचाव टीम को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा जेसीबी मशीन व बचाव उपकरणों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। राहत कर्मियों ने मलबे से एक मजदूर को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे दो और मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं। प्रशासनिक टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ मलबा हटाकर बाकी लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं और हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)