मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं प्रभारी मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत 14 अगस्त 2026 को गुना जिले के भ्रमण पर रहेंगे।
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रभारी मंत्री श्री राजपूत 14 अगस्त 2026 सागर से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे चांचौड़ा में ‘’मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’’ शिविर में सम्मिलित होगें।
इसके पश्चात प्रभारी श्री राजपूत गुना में शाम 04:30 बजे ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ अंतर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होगें। कार्यक्रम पश्चात मंत्री श्री राजपूत शाम 06 बजे गुना से जिला सागर के लिये प्रस्थान करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)