श्मशान घाट में चिता के पास पकाया चिकन, तीन लोग गिरफ्तार; पूछताछ में बोले- गलती हो गई

Monday, September 21, 2026 - 19:44
0
श्मशान घाट में चिता के पास पकाया चिकन, तीन लोग गिरफ्तार; पूछताछ में बोले- गलती हो गई

उत्तर प्रदेश के गांव नत्थापुर में श्मशान घाट के अंदर चिता के पास तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर चिकन पकाने का मामला सामने आया है। घटना 20 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। मृतक के परिजन जब अंतिम संस्कार के बाद चिता देखने पहुंचे तो उन्होंने तीन लोगों को कटोरी में मीट पकाते देखा। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी दी।

जानकारी के मुताबिक, नत्थापुर गांव निवासी वीरपाल के पिता छोटेलाल का 19 सितंबर को बीमारी के चलते निधन हो गया था। अगले दिन 20 सितंबर को गांव के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। शाम को वीरपाल अपने परिजनों के साथ श्मशान घाट पहुंचे, जहां उन्होंने तीन लोगों को चिता के पास मीट पकाते देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस ने सुरेंद्र को मौके से पकड़ लिया।

इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार रात नत्थापुर झंझटपुर निवासी रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार को पुलिस ने राजेंद्र और रामचरन को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उनसे गलती हो गई। उन्होंने तंत्र विद्या जानने या किसी के कहने पर तंत्र क्रिया करने की बात से इनकार किया। पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।

वहीं, परिजनों के मुताबिक राजेंद्र के शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था और उसने दो दिनों से घर में खाना नहीं खाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User