मथुरा में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आई बोरिंग मशीन, दो मजदूर समेत तीन की मौत
मथुरा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सियारा में बृहस्पतिवार को सबमर्सिबल के लिए बोरिंग करते समय बड़ा हादसा हो गया। बोरिंग मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। मशीन में करंट उतरने से दो मजदूर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, गांव सियारा निवासी मोहन सिंह सबमर्सिबल के लिए बोरिंग करा रहे थे। गंगरोली निवासी सुल्तान और मोहन बोरिंग मशीन से काम कर रहे थे, जबकि मोहन सिंह पास में खड़े थे। इसी दौरान बोरिंग मशीन किसी तरह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई।
विद्युत लाइन के संपर्क में आते ही मशीन में तेज करंट दौड़ गया और उसकी चपेट में आने से दो मजदूर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और घटना की जानकारी जुटाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)