शिक्षा बजट में कटौती पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की चिंता, कुंभ खर्च का दिया उदाहरण

Monday, August 24, 2026 - 22:25
0
शिक्षा बजट में कटौती पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की चिंता, कुंभ खर्च का दिया उदाहरण

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले ने शिक्षा के लिए घटते बजट आवंटन पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने महाराष्ट्र के सरकारी बजट में शिक्षा के हिस्से में आई कमी का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्र के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है।

जस्टिस वराले ने कहा कि नासिक कुंभ मेले पर खर्च की गई राशि का महज 0.01 प्रतिशत हिस्सा भी यदि शिक्षा पर खर्च किया जाता, तो महाराष्ट्र के करीब 100 से 125 स्कूलों को बंद होने से बचाया जा सकता था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं और पहलों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, उनका जोर इस बात पर रहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए भी पर्याप्त बजट और संसाधन सुनिश्चित किए जाने चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User