पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Monday, August 24, 2026 - 22:27
Updated: 2 months ago
0
पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय जिप्सी चालक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पचमढ़ी में पढ़ाई करती है। 19 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे उसका एक स्कूल फ्रेंड उससे मिलने पचमढ़ी आया था। बस स्टैंड पर मुलाकात के दौरान जिप्सी चालक हरीओम के साथ पवन बंसल और अभिषेक वंशकार भी मौजूद थे।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने छात्रा और उसके दोस्त को दक्षिण स्काउट गाइड के पास जंगल की ओर ले जाकर डराया-धमकाया। विरोध करने पर छात्रा के दोस्त को जिप्सी से बांध दिया गया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा घर पहुंची और स्कूल जाना बंद कर दिया। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद रविवार रात वह अपने परिवार के साथ पचमढ़ी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मामला-

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला सब-इंस्पेक्टर मोनिका सिंह ने पिपरिया से पचमढ़ी पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने हरीओम, पवन बंसल और अभिषेक वंशकार के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं और POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पचमढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल-

घटना के बाद पर्यटन स्थल पचमढ़ी में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने पर्यटक क्षेत्रों और जंगल की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। खास तौर पर स्थानीय जिप्सी चालकों और पर्यटन वाहनों की निगरानी बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User