गुना में ओवरलोड टैक्सियों का खतरनाक सफर, क्षमता से ज्यादा सवारियां भरकर ग्रामीण रूटों पर दौड़ रहे वाहन
शहर से ग्रामीण अंचलों की ओर जाने वाली टैक्सियों में ओवरलोडिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हनुमान चौराहे से ऊमरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलने वाले कई छोटे वाहनों में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। हालात यह हैं कि वाहन के अंदर जगह नहीं बचने पर लोग पीछे लटककर और दरवाजे के पास बैठकर सफर करते नजर आ रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। त्यौहारों पर शहर की सडक़ पर ऐसी ही एक टैक्सी दिखाई दी। वाहन में अंदर से लेकर पीछे तक सवारियां ठुंसी हुई थीं। छोटे बच्चों को लेकर भी लोग जोखिम भरा सफर कर रहे थे। कुछ यात्री वाहन के पिछले हिस्से में खुले स्थान पर बैठे नजर आए। वाहन गुना से उमरी की ओर जा रहा बताया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हनुमान चौराहे सहित शहर के कुछ प्रमुख स्थानों से प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए टैक्सियां सवारियां भरती हैं। आरोप है कि कई वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)