राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला हॉकी संघ करेगा हॉकी प्रतिभाओं का सम्मान

Friday, August 28, 2026 - 22:20
Updated: 3 days ago
0
राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला हॉकी संघ करेगा हॉकी प्रतिभाओं का सम्मान

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर जिला हॉकी संघ, गुना द्वारा 29 अगस्त को प्रात: 9 बजे संजय स्टेडियम एस्ट्रोटर्फ, गुना में खेल दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला हॉकी संघ के सचिव ब्रजेश दुबे बॉबी ने बताया कि संजय स्टेडियम एस्ट्रोटर्फ पर 29 अगस्त को प्रात: 9 बजे से आयोजन शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह सिसौदिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री, मध्य प्रदेश शासन रहेंगे। इस अवसर पर गुना शहर की हॉकी प्रतिभाओं एवं हॉकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही खिलाडय़िों के बीच प्रदर्शन हॉकी मैच का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें शहर के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला हॉकी संघ गुना ने शहर के खेलप्रेमियों, पूर्व एवं वर्तमान खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों तथा गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User