मिड डे मील में नमक की जगह सर्फ पड़ने से 2 दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wednesday, August 19, 2026 - 12:06
Updated: 4 days ago
0
मिड डे मील में नमक की जगह सर्फ पड़ने से 2 दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नूरसराय थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय परासी में मंगलवार को मिड डे मील खाने के बाद 2 दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने उल्टी और चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद विद्यालय में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) पास के एक एनजीओ से आता है। मंगलवार को मेनू के अनुसार बच्चों को सोयाबीन-चावल परोसा गया था। कुछ बच्चे खाना खा चुके थे। इसके बाद दूसरी पंक्ति में बैठे छात्र-छात्राएं भोजन कर रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने खाने में नमक कम होने की शिकायत की। रसोईघर में नमक और सर्फ का डिब्बा एक ही जगह रखा हुआ था। बच्चों की शिकायत के बाद रसोइया ने गलती से नमक की जगह सर्फ डालकर भोजन परोस दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User