भगवान चित्रगुप्त मंदिर में भव्य महाआरती, मंदिर के विकास के लिए दानदाताओं ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

Wednesday, August 19, 2026 - 11:51
Updated: 4 days ago
0
भगवान चित्रगुप्त मंदिर में भव्य महाआरती, मंदिर के विकास के लिए दानदाताओं ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

कादीपुर के शाहगंज रोड स्थित रानीपुर कायस्थ गांव में भगवान चित्रगुप्त मंदिर पर दिव्य महाआरती का आयोजन मन्दिर समिति द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में पूर्व वायुसेना अधिकारी उपाध्यक्ष शिवब्रत लाल श्रीवास्तव एवं कादीपुर डाइगोनेसिस्ट सेन्टर के निदेशक सुनील कुमार पाण्डेय रहे। महाआरती के उपरान्त बैठक आयोजित की गयी बैठक की अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य यजमान पूर्व सैन्य अधिकारी उपाध्यक्ष शिवब्रत लाल श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि यह मंदिर हमसबकी अस्मिता और शक्ति का केंद्र है।इसकी दिव्यता और भव्यता प्रदान करने में हमसबको मिलकर काम करना है।इस मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के साथ साथ ज्ञान की देवी मां सरस्वती, शक्ति की देवी मां दुर्गा की मूर्ति पूजा हेतु उपलब्ध है। हमारी तरफ से भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्ति स्थापना हेतु एक छोटी भेंट इक्यावन हजार रुपए समर्पित कर रहा हूं और भगवान चित्रगुप्त जी की दोनों धर्मपत्नी माता इरावती माता नन्दनी की मूर्ति को भी स्थापित करवायेंगे। यजमान के रूप में पहुंचे कादीपुर डाइगोनिस्ट सेन्टर के निदेशक सुनील कुमार पाण्डेय ने पांच हजार एक सौ रुपए देते हुए कहा कि मंदिर के विकास में हमारी जहां भी आवश्यकता होगी हम हमेशा सहयोग करते रहेंगे।आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मन्दिर समिति के अध्यक्ष डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि आपसबके सहयोग और आशीर्वाद से हम और हमारी टीम पूरे समर्पण भाव के साथ मंदिर के विकास में अपना योगदान दे रही है और आगे भी ऐसे ही देती रहेगी।इस अवसर पर डॉ छोटेलाल श्रीवास्तव,अच्छे लाल श्रीवास्तव,श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, रामचंद्र श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, तरुणेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव लल्लू,अवनीश श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव आशू, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पुजारी धीरेंद्र पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User