हिमाचल: मणिमहेश यात्रा पर मौसम की मार, बारिश-बर्फबारी के बीच प्रशासन ने लगाई अस्थायी रोक
चंबा। भरमौर क्षेत्र में खराब मौसम के चलते श्री मणिमहेश यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। डल झील मणिमहेश, गौरीकुंड, सुंदरासी और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ लगातार बर्फबारी हो रही है।
लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण यात्रा मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए जोखिम पैदा हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फिलहाल आगे की यात्रा पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहें और यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने से बचें। अधिकारियों ने कहा है कि मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।
श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे प्रशासन की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें और बिना निर्देश के यात्रा आगे न बढ़ाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)