बिहार में जहरीली गैस से चार लोगों की मौत की आशंका, कुएं से शव निकालने उतरा जवान भी बेहोश
बिहार के मगध क्षेत्र में पुराने कुएं से जहरीली गैस निकलने की घटना से हड़कंप मच गया। गढ़ करमौनी गांव में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अब तक कुएं से दो शव बरामद किए जा चुके हैं।
शव निकालने के दौरान अग्निशमन दल का एक जवान भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना के बाद कुएं के आसपास लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम की मदद से कुएं के अंदर मौजूद लोगों और शवों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से जहरीली गैस के कारणों का पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)