डीजीएसटी की बड़ी कार्रवाई: मालगाड़ी से छह करोड़ का अवैध तांबा जब्त, दो टन एल्युमिनियम सिल्लियां भी पकड़ीं
दिल्ली माल एवं सेवा कर (डीजीएसटी) विभाग ने रेलवे अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मालगाड़ी से बिना वैध दस्तावेज, ई-वे बिल और चालान के ले जाए जा रहे करीब 50 टन तांबे और दो टन एल्युमिनियम सिल्लियों को जब्त किया है।
डीजीएसटी विभाग के मुताबिक, जब्त किए गए तांबे की अनुमानित कीमत करीब छह करोड़ रुपये है, जबकि दो टन एल्युमिनियम सिल्लियों का मूल्य करीब चार लाख रुपये आंका गया है। सामान को बिना जरूरी दस्तावेजों के रेल मार्ग से ले जाया जा रहा था।
अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान माल की जांच की और वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पूरी खेप को जब्त कर लिया। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इतनी बड़ी मात्रा में धातु की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां भेजा जा रहा था।
डीजीएसटी की यह कार्रवाई बिना दस्तावेज माल के परिवहन और संभावित कर चोरी के मामलों पर निगरानी के तहत की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)