MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! IAS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी
मध्यप्रदेश राज्य में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां प्रदेश सरकार ने इन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। करीब 4 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए बुधवार को आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को अस्थायी रूप से नए पदों पर नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यहां गृह, उच्च शिक्षा, पर्यटन और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में अधिकारियों की नई पदस्थापना हुई है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 2012 बैच की आईएएस अधिकारी भारती जाटव ओगरे को खनिज संसाधन विभाग से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उनकी पदस्थापना में यह बदलाव पूर्व में जारी आदेश में संशोधन के बाद किया गया है।
इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
आईएएस भारती जाटव ओगरे को खनिज संसाधन विभाग से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
आईएएस मनीषा सेतिया को गृह विभाग से स्थानांतरित कर पर्यटन विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है।
आईएएस शुचिस्मिता सक्सेना को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर गृह विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
आईएएस विवेक कुमार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)