हापुड़ में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, 700 किलो संदिग्ध मावा नष्ट; वनस्पति और एसएमपी भी सीज

Saturday, August 22, 2026 - 17:02
0
हापुड़ में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, 700 किलो संदिग्ध मावा नष्ट; वनस्पति और एसएमपी भी सीज

रक्षाबंधन से पहले हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार रात कोसोलाना-लालपुर में खोया बनाने वाली इकाइयों पर छापेमारी कर करीब सात क्विंटल मावा जब्त किया गया। जांच के बाद इसे नष्ट करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान वनस्पति और एसएमपी भी सीज की गई।

आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ तीन इकाइयों की जांच की। अभियान में मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ के खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।

1.75 लाख रुपये का मावा नष्ट

शाहरुख पुत्र हनीफ की इकाई से मावा, एसएमपी और वनस्पति के नमूने लिए गए। मौके पर करीब 700 किलो मावा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 1.75 लाख रुपये बताई गई। खाद्य विभाग ने मावे को जब्त करने के बाद नष्ट करा दिया।

दो अन्य इकाइयों से भी लिए नमूने

प्रदीप कुमार सिंह की इकाई से मावा के दो नमूने लिए गए। वहीं मोमिना पत्नी मोमीन की इकाई से रिफाइंड तेल और एसएमपी के नमूने लिए गए। इस इकाई से 268 किलो वनस्पति, जिसकी कीमत 53,600 रुपये, और 510 किलो एसएमपी, जिसकी कीमत 1,78,500 रुपये बताई गई, सीज किया गया।

खाद्य विभाग ने साफ किया कि रक्षाबंधन को देखते हुए मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User