चंबा में आसमानी बिजली का कहर, 30 भेड़-बकरियों की मौत; 20 घायल

Thursday, September 17, 2026 - 12:09
0
चंबा में आसमानी बिजली का कहर, 30 भेड़-बकरियों की मौत; 20 घायल

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के अलमी क्षेत्र में बुधवार देर शाम खराब मौसम के बीच आसमानी बिजली गिरने से 30 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गईं। घटना में गद्दी समुदाय से जुड़े तीन पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम अलमी क्षेत्र में मौसम खराब था। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में वहां मौजूद भेड़-बकरियां आ गईं। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पशुपालकों ने घायल पशुओं को संभाला।

हादसे में लिल्ह क्षेत्र के डगेड़ गांव निवासी तिलक, ठाकरू और भिंदर के पशुधन को नुकसान पहुंचा है। गद्दी समुदाय के पशुपालकों के लिए भेड़-बकरियां आय का प्रमुख साधन हैं। बड़ी संख्या में पशुधन की मौत से प्रभावित परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने संबंधित विभागीय टीम को मौके की जांच के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों और प्रभावित पशुपालकों ने प्रशासन से नियमों के तहत उचित राहत और मुआवजा देने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User