झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

Saturday, September 19, 2026 - 21:39
0
झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें बरियातू स्थित हिलव्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

अस्पताल के संचालक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश प्रिया ने रूपी सोरेन के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। बताया गया कि सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति की निगरानी शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से इलाज कराकर रांची लौटी थीं। वहां करीब एक सप्ताह तक उनका इलाज चला था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद वह परिवार के साथ वापस रांची आई थीं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉक्टरों के संपर्क में हैं और अपनी मां के स्वास्थ्य की जानकारी लगातार ले रहे हैं।

इससे पहले राज्य सरकार में मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री अपनी मां को लेकर हैदराबाद गए थे। वहां करीब एक सप्ताह तक इलाज चलने के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार बताया गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री समेत पूरा परिवार रांची लौट आया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User