जल जीवन मिशन में तेजी, 191 गांवों की पेयजल परियोजना समय से पहले पूरी करने के निर्देश

Friday, August 7, 2026 - 21:32
Updated: 3 days ago
0
जल जीवन मिशन में तेजी, 191 गांवों की पेयजल परियोजना समय से पहले पूरी करने के निर्देश

शुक्रवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित वाटर सप्लाई सिस्टम का कलेक्टर किशोर कन्याल ओर जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण में कलेक्‍टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा बेहतर कार्ययोजना बनाकर प्रयास किया जाए कि प्रोजेक्ट तय समय से पहले ही पूर्ण हो सके। 

परियोजना की प्रगति की जानकारी ली

 निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत लगभग 191 गांवों में 11 हजार से अधिक जल कनेक्शन दिए जाने का कार्य किया जाना है। अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र निचला होने के कारण पानी भरने से निर्माण सामग्री प्रभावित होती है, जिससे कार्य की गति पर असर पड़ता है।

समयबद्ध और व्यवस्थित कार्य पर दिया जोर

 कलेक्टर ने कहा कि उन्हें वे ठेकेदार सबसे अच्छे लगते हैं जो समय से पहले कार्य पूर्ण करते हैं। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्यों की व्यवस्थित योजना बनाकर समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन करें तथा हरसंभव प्रयास करें कि परियोजना निर्धारित समय से पहले पूर्ण होकर ग्रामीणों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User