रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच जारी, ED ने कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट; मांगा और समय
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े गुरुग्राम के शिकोहपुर जमीन सौदे के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच अभी जारी है। ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करते हुए जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है।
ईडी ने अदालत को बताया कि शिकोहपुर जमीन सौदे में डीएलएफ से जुड़े पहलुओं की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। एजेंसी के अनुसार, मामले से संबंधित दस्तावेज आरोपियों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जबकि दस्तावेजों की सूची तैयार करने का काम अभी बाकी है।
तीन सप्ताह का समय मांगा
ईडी ने अदालत से दस्तावेजों की सूची उपलब्ध कराने के लिए तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है और कुछ पहलुओं की पड़ताल पूरी होने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
अदालत ने ईडी की मांग स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तारीख तय की है। शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़ा यह मामला करीब डेढ़ दशक पुराना है और इसमें ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)