छतरपुर में साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, कियोस्क संचालक समेत 3 गिरफ्तार
छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में छतरपुर के कोतवाली थाना पुलिस ने म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कियोस्क संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 बैंक पासबुक, 23 एटीएम कार्ड और 104 सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों से जुड़े बैंक खातों का इस्तेमाल विभिन्न राज्यों में करीब 35 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से संबंधित लेनदेन में किया गया।
जांच के दौरान एक बैंक खाता तमिलनाडु में हुई 37.80 लाख रुपये की साइबर ठगी से भी जुड़ा पाया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सलमान राइन भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से 8 अपराध दर्ज हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)