महाराष्ट्र में एफडीए की कार्रवाई: दुकान से नकली घी और पेड़ा बरामद, 2.9 लाख रुपये का 675 किलो खाद्य सामान जब्त
नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने ‘सुरक्षित भोजन, सुरक्षित महाराष्ट्र’ अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए कार्रवाई की। विभाग की टीम ने जिले में छह प्रतिष्ठानों से करीब 2.9 लाख रुपये मूल्य का 675 किलो खाद्य सामान जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान घी, खोया, पेड़ा और खाद्य तेल समेत विभिन्न खाद्य उत्पाद बरामद किए गए। इनमें नकली घी और पेड़े भी शामिल बताए गए हैं। विभाग ने संदिग्ध खाद्य पदार्थों को जब्त कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एफडीए की टीम ने जिले में कुल 28 स्थानों पर जांच की। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 26 नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)