महाराष्ट्र में सूखे जैसे हालात: सीएम फडणवीस बोले- किसानों को हरसंभव मदद देगी सरकार, फसल नुकसान का होगा आकलन

Saturday, September 19, 2026 - 18:50
0
महाराष्ट्र में सूखे जैसे हालात: सीएम फडणवीस बोले- किसानों को हरसंभव मदद देगी सरकार, फसल नुकसान का होगा आकलन

मुंबई। महाराष्ट्र के कई जिलों में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है और कृषि उत्पादन में गिरावट की आशंका बढ़ गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

फडणवीस ने शनिवार को कहा कि हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में फसलों की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार अगले सप्ताह प्रारंभिक समीक्षा करेगी। इसके बाद फसल नुकसान का औपचारिक आकलन करने के लिए पंचनामे कराए जाएंगे, ताकि प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की फसल ऋण माफी योजना पर भी काम जारी है। अब तक लाभार्थियों की तीन सूचियां जारी की जा चुकी हैं और शेष सूचियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि अल नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही चारा उत्पादन की तैयारी शुरू कर दी थी। प्रभावित क्षेत्रों में चारे की तत्काल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी विदर्भ और मराठवाड़ा समेत प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को सहायता का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User