भारत-बांग्लादेश सीमा: अतिक्रमण और अवैध प्रवासियों पर बीएसएफ की नजर, तेजी से पूरी होगी बाड़ लगाने की प्रक्रिया

Saturday, September 19, 2026 - 18:42
0
भारत-बांग्लादेश सीमा: अतिक्रमण और अवैध प्रवासियों पर बीएसएफ की नजर, तेजी से पूरी होगी बाड़ लगाने की प्रक्रिया

कोलकाता। भारत-बांग्लादेश सीमा के सीमावर्ती इलाकों में अतिक्रमण और अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) निगरानी बढ़ाएगा। जिन हिस्सों में अभी बाड़ नहीं लगी है, वहां बाड़ लगाने के काम में तेजी लाई जाएगी। सीमा-पार अपराध और तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ अन्य कानून लागू करने वाली एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय के साथ काम करेगा।

बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार ने 17 और 18 सितंबर को कोलकाता में आयोजित बीएसएफ फ्रंटियर्स के वरिष्ठ अधिकारियों की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा और प्रबंधन की समीक्षा की। बैठक में जमीन अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों, सीमा पर बाड़ लगाने और सीमा-पार तस्करी समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

डीजी बीएसएफ ने चिह्नित उन क्षेत्रों में बाड़ लगाने का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, जहां अभी तक बाड़ नहीं लगाई गई है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिक्रमण और अवैध प्रवासियों के रहने से जुड़े मुद्दों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

सीमा-पार अपराध और तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रवीण कुमार ने अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों तथा नागरिक प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सम्मेलनों में सीमा क्षेत्रों में घुसपैठ और असामान्य कारणों से होने वाली जनसंख्या वृद्धि को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बता चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User