रात में बाढ़ की समीक्षा, सुबह पीड़ितों के बीच पहुंचे CM मोहन यादव; राहत-बचाव का लिया जायजा
रीवा/चित्रकूट(आरएनआई)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गत रात्रि नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे। रात में ही उन्होंने वीसी के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ की आपात समीक्षा बैठक की।
और सुबह होते ही चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गए। सीएम चित्रकूट विकास प्राधिकरण के आश्रय स्थल पहुंचे, जहां बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया, उनका हाल जाना और राहत सामग्री वितरित की।
चित्रकूट में अतिवृष्टि से सेमरावल और मंदाकिनी नदी उफान पर हैं, नदी का पानी घरों में घुस गया है।
*सीएम डॉ. यादव ने कहा -*
> प्रशासन की मुस्तैदी से अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है। बाढ़ ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हमारा पूरा ध्यान राहत एवं बचाव पर है। भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिनके पशुओं और सामान को नुकसान हुआ है, उनका सर्वे कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)