दिल्ली में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ प्रदर्शन, CJP समर्थकों ने संसद मार्ग थाने के बाहर की कार्रवाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की अगुवाई में शुक्रवार, 4 सितंबर को बड़ी संख्या में समर्थकों ने संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्वयंभू हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज ने एक प्रदर्शनकारी छात्रा के पिता के साथ मारपीट करने का दावा किया था। CJP समर्थकों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि मामले में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है।
प्रदर्शन के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद भी CJP समर्थकों के साथ मौजूद रहे।
इधर, CJP संयोजक अभिजीत दीपके ने भी मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर DCP सचिन शर्मा को निशाने पर लेते हुए कई पोस्ट किए और स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाया।
दीपके ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कुछ पोस्ट में स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए। हालांकि, इन आरोपों और दावों पर दिल्ली पुलिस या DCP सचिन शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)