बिहार: युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, छह लोग हिरासत में; शराब कनेक्शन की भी जांच

Thursday, September 24, 2026 - 13:15
0
बिहार: युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, छह लोग हिरासत में; शराब कनेक्शन की भी जांच

समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के पास बांध पर युवती के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में युवती को कुछ युवकों से घिरा हुआ देखा जा सकता है। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया।

वीडियो सामने आने के बाद समस्तीपुर पुलिस सक्रिय हुई। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर कर्पूरीग्राम, नगर, मुफ्फसिल, पूसा और कल्याणपुर थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, अवधेश पासवान, रामबाबू साहनी, छोटू पासवान और वार्ड सदस्य दिलीप राम शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

बताया जा रहा है कि युवती एक युवक के साथ बाइक से पूसा-मगरदही घाट-समस्तीपुर जाने वाली बांध सड़क से गुजर रही थी। जगतसिंहपुर गांव के पास दोनों ने बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। युवती वहां फोटो ले रही थी, तभी कुछ युवक मौके पर पहुंच गए और उसे घेर लिया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में युवती युवकों का विरोध करती नजर आ रही है। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

मामले में शराब कनेक्शन की बात भी सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक घटना और शराब से जुड़े आरोपों को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User