बिहार: दुर्गा पूजा पर बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे बिजली आपूर्ति की तैयारी, पंडालों के पास हटेंगे नंगे तार

Sunday, October 4, 2026 - 12:42
0
बिहार: दुर्गा पूजा पर बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे बिजली आपूर्ति की तैयारी, पंडालों के पास हटेंगे नंगे तार

बिहारशरीफ। शारदीय नवरात्र को लेकर बिजली विभाग ने 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तारों की मरम्मत, पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई और पावर सब-स्टेशनों के रखरखाव का काम कराया जा रहा है।

दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नंगे बिजली तारों को हटाकर एबी केबल लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बिजली के खंभों और अन्य उपकरणों की भी जांच की जा रही है, ताकि पूजा के दौरान शॉर्ट सर्किट, ट्रिपिंग या बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं को रोका जा सके।

विभाग की ओर से पंडालों के आसपास पेड़ों की उन डालियों की छंटाई भी कराई जा रही है, जो बिजली की लाइनों से सट रही हैं। ट्रांसफॉर्मरों की अर्थिंग दुरुस्त करने के साथ पावर सब-स्टेशनों के मेंटेनेंस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बिजली विभाग का लक्ष्य नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है। पूजा समितियों को भी बिजली कनेक्शन और पंडाल की वायरिंग में सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User