यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सितंबर में 7.93 फीसदी कम आएगा बिल

Saturday, August 29, 2026 - 13:06
0
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सितंबर में 7.93 फीसदी कम आएगा बिल

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सितंबर महीने में बिजली बिल में करीब 7.93 फीसदी की कमी होगी। पावर कॉरपोरेशन ने ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार यानी एफपीपीएएस में 7.93 प्रतिशत की कमी का आदेश जारी किया है। इससे प्रदेश के उपभोक्ताओं को कुल करीब 604 करोड़ रुपये का लाभ मिलने की उम्मीद है।

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के मुताबिक, सितंबर के लिए एफपीपीएएस में कमी का आदेश जारी हो चुका है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर पड़ेगा। इससे पहले जुलाई में एफपीपीएएस में 4.43 फीसदी और अगस्त में 2.92 फीसदी की कमी की गई थी।

अब सितंबर में राहत का आंकड़ा बढ़कर 7.93 फीसदी हो गया है। विद्युत नियामक आयोग के निर्देशों के अनुसार एफपीपीएएस की गणना संबंधित अवधि की वास्तविक बिजली खरीद लागत और अनुमन्य ट्रांसमिशन शुल्क के आधार पर की जानी है। इससे सितंबर में उपभोक्ताओं को पिछले दो महीनों की तुलना में अधिक राहत मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User