सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला: बोले- एन्सेफलाइटिस बीमारी नहीं, बीमार मानसिकता थी
देवरिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एन्सेफलाइटिस के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एन्सेफलाइटिस केवल एक बीमारी नहीं थी, बल्कि उस समय की सरकारों की “बीमार मानसिकता” का परिणाम थी, जिसके कारण मासूमों की जान जाती रही और प्रशासन बेपरवाह बना रहा।
सीएम योगी ने कहा कि चार दशकों से अधिक समय में एन्सेफलाइटिस के कारण 50 हजार से ज्यादा मासूमों की जान गई, लेकिन तत्कालीन सरकारों के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रधानमंत्री तक हालात का जायजा लेने प्रभावित क्षेत्रों में नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों की समस्याओं को लेकर भी तत्कालीन सरकारों में संवेदनशीलता की कमी थी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस दौर में उत्तर प्रदेश में माफिया का समानांतर शासन चलता था। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश की स्थिति बदल चुकी है और उत्तर प्रदेश ने अपनी छवि में बड़ा सुधार किया है। अब राज्य को बीमारू कहकर नहीं देखा जाता और प्रदेश की देशभर में सम्मानजनक पहचान बनी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)