वैष्णो देवी में बैटरी कार सेवा फिर शुरू, रोजाना 16 से 21 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे मां के दरबार
कटड़ा। मौसम में सुधार के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बुधवार सुबह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैटरी कार मार्ग को दोबारा खोल दिया। सेवा बहाल होने के बाद भवन की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली और यात्रा सुचारू रूप से जारी रही।
बुधवार को कटड़ा और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि त्रिकुटा पर्वत पर बादल छाए रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा बीच-बीच में प्रभावित हुई। इसके बावजूद यात्रा के अन्य प्रमुख मार्ग खुले रहे और घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहीं।
श्राइन बोर्ड के अनुसार, इन दिनों प्रतिदिन करीब 16 हजार से 21 हजार श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार शाम पांच बजे तक लगभग 15 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे, जबकि मंगलवार को करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई।
बैटरी कार सेवा की बहाली से खासतौर पर उन श्रद्धालुओं को राहत मिली है, जिन्हें पैदल यात्रा में परेशानी होती है। मौसम को देखते हुए प्रशासन यात्रा मार्गों और सुविधाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)