पूंछ में भारी बारिश का कहर, उफनते नदी-नालों के बीच सभी स्कूल बंद रखने का आदेश
जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ने लगे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए मंगलवार को जिले के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक जिले में मौसम और जलस्तर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नदी-नालों में बढ़ते पानी को देखते हुए लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन हालात की समीक्षा कर रहा है और स्थिति के अनुसार आगे स्कूलों को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)