खुर्जा विद्युत खंड में किसानों से अभद्र व्यवहार का आरोप, भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने कार्रवाई की मांग
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष देबू ठाकुर ने खुर्जा विद्युत खंड के कर्मचारियों पर किसानों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय में किसानों के बैठने के लिए रखी कुर्सियां तक उठाकर फेंकी गईं और किसानों को सरकारी काम में बाधा डालने के नाम पर कार्रवाई की धमकी दी गई। संगठन का कहना है कि किसानों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन किसानों के सम्मान और अधिकारों के लिए आंदोलन करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)