शिमला: केएनएच की गायनी ओपीडी शिफ्टिंग के विरोध में उग्र प्रदर्शन, महिलाओं की पुलिस से धक्का-मुक्की; सचिवालय के बाहर सड़क पर बैठीं प्रदर्शनकारी

Tuesday, September 15, 2026 - 15:10
0
शिमला: केएनएच की गायनी ओपीडी शिफ्टिंग के विरोध में उग्र प्रदर्शन, महिलाओं की पुलिस से धक्का-मुक्की; सचिवालय के बाहर सड़क पर बैठीं प्रदर्शनकारी

शिमला में कमला नेहरू अस्पताल की गायनी ओपीडी को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में स्थानांतरित करने के फैसले के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन उग्र हो गया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिमलैंड से सचिवालय तक पैदल मार्च किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ओपीडी को स्थानांतरित करने का फैसला वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शनकारी महिलाएं छोटा शिमला स्थित सचिवालय के बाहर पहुंचीं, जहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटा दिए और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने और उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास करती रही।

बैरिकेड हटाए जाने और सड़क पर प्रदर्शनकारियों के बैठने के बाद सचिवालय के बाहर कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रदर्शन के कारण सर्कुलर रोड पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों, सरकारी कर्मचारियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कमला नेहरू अस्पताल में गायनी ओपीडी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा है और इसे आईजीएमसी में स्थानांतरित करने का निर्णय वापस लिया जाना चाहिए। महिलाओं ने सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर ओपीडी को पूर्व व्यवस्था के तहत संचालित करने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User