पत्रकारों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून समेत कई मांगें उठाईं

Friday, October 2, 2026 - 15:44
0

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से ‘मांग दिवस’ के अवसर पर पत्रकारों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईजेयू) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सीपी सिंह को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के साथ ही पत्रकारों के लिए पेंशन, बीमा, कैशलेस इलाज, आवास, रेलवे यात्रा में रियायत और टोल टैक्स में छूट सहित विभिन्न मांगों को प्रभावी रूप से लागू किए जाने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और पत्रकारों को निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण मिलना जरूरी है।

पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक हितों से जुड़ी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए। पत्रकार सुरक्षित रहेंगे, तभी लोकतंत्र की आवाज और अधिक मजबूती के साथ जनता तक पहुंच सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User