भगवान लव-कुश जन्मोत्सव पर गुना में निकलेगा भव्य चल समारोह, अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में बनी आयोजन समिति

Friday, August 28, 2026 - 18:33
Updated: 3 days ago
0
भगवान लव-कुश जन्मोत्सव पर गुना में निकलेगा भव्य चल समारोह, अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में बनी आयोजन समिति

भगवान लव-कुश जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुना में भगवान लव-कुश का भव्य चल समारोह आयोजित किया जा रहा है। चल समारोह मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगा। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए पार्षद नरेंद्र कुशवाहा को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जिनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समाजजनों को जोड़ते हुए व्यापक कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में बनी मजबूत टीम

आयोजन समिति में उपाध्यक्ष के रूप में सहदेव कुशवाह, अजय कुशवाह, नंदा कुशवाह, श्याम कुशवाहा, सौरभ कुशवाह, अनिल कुशवाह एवं महेंद्र कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई है।

सचिव पद की जिम्मेदारी हेमराज (मलल्लू) कुशवाह, मोनू कुशवाह एवं वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद महेश कुशवाह को सौंपी गई है। वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में महेंद्र कुशवाह (आरा मशीन), परमाल बब्लू कुशवाह एवं जगदीश कुशवाहा को जिम्मेदारी मिली है।

मंत्री पद पर लोकेश कुशवाह, मोनू कुशवाहा, गोलू कुशवाह, विजय कुशवाहा, अर्जुन कुशवाह, रामजीलाल कुशवाह सहित अन्य कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

प्रचार-प्रसार और वरिष्ठजनों की भी अहम भूमिका

प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में भूपेंद्र कुशवाह, रामकृष कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, देवराज कुशवाहा, राकेश कुशवाह एवं प्रबल कुशवाह को जिम्मेदारी दी गई है। आयोजन की कोर कमेटी में समाज के वरिष्ठजनों जगदीश कुशवाह, बृजमोहन कुशवाह, डॉ. बी.एल. कुशवाह, राकेश कुशवाह, रणधीर सिंह, ईमारतसिंह कुशवाह, शिवप्रताप कुशवाह एवं राजकुमार कुशवाह सहित अन्य वरिष्ठों का मार्गदर्शन रहेगा।

मीडिया एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दीपक कुशवाहा एवं नरेंद्र कुशवाहा (पार्टाई) को सौंपी गई है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि भगवान लव-कुश जन्मोत्सव को समाज की एकता, संस्कृति और आस्था के पर्व के रूप में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों और कार्यकर्ताओं से चल समारोह को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User