6 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, अवैध रेत उत्खनन मामले में केंट पुलिस की कार्रवाई
गुना(आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आरोपी श्याम कुमार खटीक निवासी गुलाबगंज कैंट के द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन किए जाने पर उसके विरुद्ध केंट थाने में अपराध क्रमांक 1166/20 धारा 379, 411 भादवि एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)